{"_id":"57d831fc4f1c1b193bd4836a","slug":"road-accidents-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसों में दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सड़क हादसों में दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Tue, 13 Sep 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगीपंगा व लालसिंगी में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बंगाणा क्षेत्र के तहत पड़ते जोगीपंगा में नीलगाय की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर से घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल की पहचान रविंद्र सिंह (35) निवासी जोगीपंगा के रूप में हुई है। रविंद्र सिंह अपने घर के पास सोमवार देर रात स्कूटर पर जा रहा था कि अचानक नीलगाय की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। हादसे में रविंद्र को गहरी चोटें पहुंची।
विज्ञापन
वहीं दूसरा हादसा लालसिंगी में पेश आया, जहां लालसिंगी निवासी अशोक (40) बाइक पर जा रहा था कि अचानक ही लालसिंगी में स्कूटी से टक्कर हो गई। हादसे में अशोक को गंभीर चोटें पहुंची है। जबकि स्कूटी सवार मौके से फरार हो गया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन