{"_id":"585968bb4f1c1b1f64e39f8c","slug":"road-accident-chid-died-in-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना।
Updated Tue, 20 Dec 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : symbolic
हरोली पुलिस थाना के तहत गांव कांगड़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई है। हादसे के शिकार युवक की पहचान नवदीप राणा पुत्र यशपाल राणा निवासी अजनोली ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अजनोली निवासी नवदीप मंगलवार देर सांय अपनी स्कूटी पर सवार होकर पालकवाह से ऊना की तरफ आ रहा था कि तभी रास्ते में कांगड़ के समीप अचानक ही स्कूटी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई, जिससे युवक को गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन
युवक की मौका पर ही कुछ समय बाद मौत हो गई। नवदीप पालकवाह में अपने किसी रिश्तेदार के यहां से वापस घर लौट रहा था कि कांगड़ में हादसा पेश आ गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।