{"_id":"58c586644f1c1b7926dc45b6","slug":"raod-accident-on-injured-in-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में कार चालक घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में कार चालक घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना।
Updated Sun, 12 Mar 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
- फोटो : demo pic
क्षेत्र के निकटवर्ती गांव झलेड़ा में ऊना-अंब रोड पर एक कार ट्रक को ओवर टेक करते हुए अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार चालक को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
घायल कार चालक को उपचार के लिए लोगों की सहायता से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार झलेड़ा में ऊना-अंब मुख्य मार्ग पर एक कार ट्रक को ओवरटेक करते हुए ट्रक से टकरा कर सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। जबकि हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। एसपी अनुपम शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन