{"_id":"57603fdf4f1c1b4a2511b85e","slug":"poison-eating-two-women-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो महिलाओं ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Tue, 14 Jun 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
दो अलग-अलग स्थानों में दो महिलाओं ने किसी कारणवश जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया, जहां से एक को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामलों की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पहला मामला मैहतपुर चौकी के तहत पड़ते रायपुर सहोड़ा का है, जहां 54 वर्षीय महिला ने मंगलवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
तबीयत बिगड़ने पर महिला को ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। सरोज की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं दूसरा मामला ऊना के देहलां गांव का है, जहां 32 वर्षीय जसविंद्र कौर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया, जहां पीड़िता का उपचार जारी है। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामलों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन