{"_id":"570d27794f1c1b03094a6ad7","slug":"panchyat-pradhan-son-found-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला पंचायत प्रधान का बेटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला पंचायत प्रधान का बेटा
ब्यूरो, अमर उजाला मैहतपुर (ऊना)
Updated Tue, 12 Apr 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव भटोली में 23 वर्षीय युवक का शव घर से कुछ दूरी पर संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। मृतक की पहचान रजनीश कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी भटोली के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। मृतक की माता सरिता भटोली पंचायत की वर्तमान प्रधान हैं। वहीं, पिता सतीश कुमार पूर्व प्रधान रह चुके हैं। मृतक की आठ महीने पहले ही शादी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार रात को रजनीश कुमार घर से खाना खाकर बाहर घूमने के लिए निकला। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो उसके पिता बाहर देखने गए, तो बेटे को घर से कुछ ही दूरी पर अचेत अवस्था में पाया। इसके गले में कपड़ा लिपटा हुआ था। इसके बाद आनन-फानन में उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर रही है।
विज्ञापन
गौर रहे कि मृतक के छोटे भाई की भी कुछ वर्ष पहले संदिग्ध हालत में मौत हुई थी। जिसका शव विभौर साहिब स्थित श्मशानघाट के कुएं से बरामद हुआ था।
उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।