फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   one women for two hasband

एक ही युवती को पत्नी बताते दो युवक भिड़े

Wed, 15 Jun 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 15 Jun 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन

चिंतपूर्णी में दो युवक एक युवती को अपनी पत्नी बताते हुए आपस में भिड़ गए। दोनों ही युवक खुद को युवती का पति बता रहे थे। युवती पर पति का हक जताने वाले दोनों युवकों की बहसबाजी और हाथापाई देखकर मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए। मामला शांत न होने पर मामला चिंतपूर्णी थाने तक जा पहुंचा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुबह दस बजे एक युवक 25 साल की युवती को लेकर बाइक पर चिंतपूर्णी जा रहा था। इस दौरान वहां पर एक अन्य युवक ने आकर उन्हें पकड़ लिया। वह युवती को अपनी पत्नी बताने लगा। जबकि बाइक पर युवती के साथ आया युवक भी उसे अपनी पत्नी बता रहा था।
विज्ञापन


थाने में दोनों युवकों और युवती को ले जाने पर पता चला कि पंजाब अमृतसर की रहने वाली युवती, जिसकी तीन साल पहले हिमाचल नगरोटा सूरियां के रहने वाले युवक के साथ शादी हुई थी। जबकि अमृतसर पंजाब का दूसरा युवक डेढ़ साल पहले युवती के साथ अपनी शादी का दावा कर रहा था। युवती ने बताया कि वे अपने पहले पति के साथ रहना पसंद नहीं करती है, इसलिए उसने दूसरी शादी की है, लेकिन युवती का पहला पति के साथ तलाक नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों युवकों ने उक्त युवती के साथ शादी की फोटो भी पुलिस को दिखाई। पुलिस ने लड़की का बयान लेकर उसकी मां को बुलाकर युवती को उनके हवाले कर दिया है। थाना प्रभारी भूप सिंह राणा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दो युवक एक युवती पर पति होने का दावा कर रहे थे, जिस पर पुलिस ने तीनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। जबकि युवती को उसकी मां के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed