{"_id":"56f2e08b4f1c1ba461f14d24","slug":"one-died-and-17-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-बाइक की टक्कर में एक की मौत, 17 घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस-बाइक की टक्कर में एक की मौत, 17 घायल
अमर उजाला, अंब (ऊना)
Updated Wed, 23 Mar 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल अंब के तहत पक्का परोह के समीप बस-बाइक की टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि, बस में सवार 17 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अंब अस्पताल में लाया गया। जहां से दो को गंभीर हालत के चलते क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को पीजीआई रेफर कर दिया है। मृतक की पहचान मुलख राज निवासी पंजावर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी के विधायक कुलदीप कुमार ने अंब अस्पताल पहुंचकर मरीजों का कुशलक्षेम जाना। वहीं, एएसपी मदन लाल कौशल ने भी स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह एक निजी बस ऊना से अंब की ओर जा रही थी। 11 बजे के करीब पक्का परोह के समीप सामने से आ रही बाइक के साथ टक्कर हो गई। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा कर पलट गई। हादसे में बाइक चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया। वहीं बस में सवार 17 यात्री भी जख्मी हुए। सूचना मिलने पर सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अंब अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बाइक चालक मुलख राज निवासी पंजावर को मृत घोषित कर दिया। बस में सवार दो यात्रियों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने ऊना अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे तहसीलदार रमेश्वर दास ने घायलों को फौरी राहत दी। उन्होंने मृतक परिवार को 20 हजार, एक मरीज को पांच हजार व तीन मरीजों को 2-2 हजार रुपये दिए। एएसपी मदन लाल कौशल ने बताया कि बस चालक बिट्टू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अंब ओम प्रकाश व ट्रैफिक इंचार्ज राजिंद्र ने भी घायलों के बयान दर्ज किए।
घायलों की सूची
सड़क हादसे में बस चालक बिट्टू (45) निवासी, यशपाल (49) निवासी बंगाणा, सुनीता कुमारी (40) निवासी अंब, बाहू राम (46) निवासी हरियाणा, निशा (25), हर्ष (5), वंश (1) निवासी बडूही, कश्मीरी कौर (45) निवासी हरोली, इलतास (36) निवासी यूपी, वीना (30) निवासी ऊना, कश्मीर सिंह (58) निवासी अंब, कमलजीत कौर (44) निवासी रोपड़, सुलिंद्रा देवी (43) निवासी ऊना, गुरदेव सिंह (66) निवासी ऊना, शीतल कौर (60) निवासी ऊना व रविंद्र (55) निवासी अंब जख्मी हुए हैं। इनमें से इलतास व कश्मीर को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।