फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   one arrested in crime case, cash recovered

पर्ची दड़ा सट्टा सहित एक गिरफ्तार

Thu, 07 Apr 2016 06:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/दुलैहड़
ब्यूरो/अमर उजाला/दुलैहड़ Updated Thu, 07 Apr 2016 06:22 PM IST
विज्ञापन
one arrested in crime case, cash recovered
गिरफ्तार - फोटो : getty

हरोली उपमंडल के तहत लालूवाल में डीसी यूनुस के आदेशों पर पुलिस ने छापामारी कर सट्टा कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से सट्टे से संबंधित दस्तावेज और करीब 11 हजार 543 रुपये की नकदी भी बरामद की गई है।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान दुलैहड़ निवासी कुलविंद्र सिंह के रूप में की गई है। पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छापामारी के दौरान उपायुक्त यूनुस भी मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात पुलिस को लालूवाल में सट्टा कारोबार के बारे में गुप्त सूचना मिली। इसके बाद डीसी यूनुस के आदेशों पर हरोली थाना से पुलिस टीम का गठन कर उसे मौके के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


पुलिस ने लालूवाल में छापामारी कर वहां मौजूद आरोपी कुलविंद्र सिंह को दबोच लिया। इसके कब्जे से दड़ा सट्टा की पर्चियां और करीब 11 हजार 543 रुपये की नकदी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है लालूवाल में पिछले कई सालों से सट्टे का खेल चल रहा है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ऐसे गैरकानूनी धंधों को किसी भी कीमत पर चलने नहीं देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed