{"_id":"57d43a034f1c1bbc61317efd","slug":"one-arrest-with-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े नौ किलो चूरा-पोस्त सहित गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साढ़े नौ किलो चूरा-पोस्त सहित गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला/हरोली
Updated Sat, 10 Sep 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव कांटे में पुलिस ने एक व्यक्ति को 9 किलो 600 ग्राम चूरा पोस्त के साथ धर दबोचा है। आरोपी की पहचान कांटे निवासी गुरमेल सिंह के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जबकि, मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुरमेल के कांटे स्थित अपने घर में चूरा-पोस्त रखे जाने के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने शनिवार को एसएचओ बिन्नी मिन्हास की अगुवाई में छापामारी की। इस दौरान तलाशी लेने पर गुरमेल के घर के साथ बनी पशुशाला में रखा करीब 9 किलो 600 ग्राम चूरा-पोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन