{"_id":"578bb8cf4f1c1b9d32c4b79a","slug":"non-bailable-warent-issued-against-one-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"युकां नेता के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युकां नेता के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Sun, 17 Jul 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी लगवाने का झांसा देकर पंजाब के एक युवक से धोखाधड़ी करने के आरोप में ऊना के एक युकां नेता के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गए हैं। वारंट पंजाब की मनसा जिला की अदालत ने जारी किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस की टीम ऊना में दबिश भी दे चुकी है, लेकिन आरोपी युवक पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार बताया जा रहा है। पंजाब पुलिस मामले को लेकर संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। शीघ्र मामले में गिरफ्तारी भी हो सकती है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक युकां नेता ने एक युवक को नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। इसकी एवज पर दो लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि युवक ने नौकरी लगने के लालच में दो लाख की रकम युकां नेता को दे दी, लेकिन बाद में उसे नौकरी हाथ नहीं लगी। जब युवक ने रकम को वापस मांगा तो युकां नेता ने आनाकानी करनी शुरू कर दी, जिस पर पीड़ित युवक ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया। इसके बाद अदालत की ओर से कई बार आरोपी युकां नेता को अदालत में पेश होने के आदेश जारी किए गए। लेकिन, नेता मामले की अनदेखी करता रहा। इस पर अदालत ने कड़ा संज्ञान लेते हुए युकां नेता के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन