फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   nephew killed uncle in gagret

भतीजे ने फर्श पर पटककर मार डाला चाचा

Mon, 03 Oct 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/ गगरेट (ऊना)।
ब्यूरो/ गगरेट (ऊना)। Updated Mon, 03 Oct 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन

क्षेत्र के जाड़ला कोयड़ी में नशे में धुत्त भतीजे ने अपने ही चाचा को फर्श पर पटक कर कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान जाडला कोयड़ी निवासी 45 वर्षीय वेद प्रकाश के रूप में हुई है। हालांकि अभी तक हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार के रविवार को वेद प्रकाश और उनका भतीजा संजय कुमार कथित तौर पर शराब का सेवन कर रहे थे। देर शाम नशे में दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई और संजय ने अपने चाचा वेद प्रकाश को सिर के बल फर्श पर पटक दिया और भाग गया। इससे वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। काफी देर बाद भी जब वेद प्रकाश घर नहीं पहुंचा तो उसका भाई उसकी तलाश में वहां आया और वेद प्रकाश को लहूलुहान हालत में पड़ा मिला।
विज्ञापन


इसकी सूचना गगरेट पुलिस को दी गई, जबकि वेद प्रकाश को गंभीर अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। लेकिन्र, उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में दोनों के नशे में धुत्त होकर झगड़ा होने के बात सामने आई है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed