{"_id":"57790e014f1c1b6d697f9b77","slug":"nano-car-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंब में चोरों ने उड़ाई नैनो कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंब में चोरों ने उड़ाई नैनो कार
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
Updated Sun, 03 Jul 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Tata Nano Electric
अंब में चोर एक मंदिर के पास पार्क की गई नैनो कार चुरा ले गए। कार मालिक ने घर से कुछ दूरी पर एक मंदिर के समीप कार खड़ी कर रखी थी, जो अगले दिन वहां से गायब थी। पीड़ित ने मामले के संदर्भ में अंब थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है। जबकि, पुलिस ने मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सतेंद्र सिंह निवासी अंब ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसने स्थानीय मंदिर के पास अपनी कार खड़ी की थी। लेकिन जब अगले दिन वह वहां गया तो कार वहां से गायब थी। उसने अपने स्तर पर भी कार की खोजबीन की, लेकिन कार का कहीं पता नहीं चल पाया। अंब थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत आई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन