{"_id":"01f10e167e7afb8d76f5b456a41a704d","slug":"man-died-as-iron-rods-touch-electric-wire-at-una-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट लगने से व्यक्ति की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना, दुलैहड़
Updated Mon, 16 Nov 2015 04:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुलैहड़ (ऊना)। क्षेत्र के कुठारबीत में करंट लगने से 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुभाष चंद निवासी कुठारबीत के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, सुभाष चंद रविवार देर शाम गृह निर्माण का कार्य कर रहा था। इसी दौरान सुभाष ने लोहे की सलाखें उठाकर दूसरे स्थान पर रखने के लिए उठाई कि अचानक सलाख ऊपर गुजर रही बिजली के तार को छू गई।
विज्ञापन
इससे वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरोली थाना के एसएचओ बिन्नी मिन्हास ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन