{"_id":"5746e71f4f1c1bd53c690f3c","slug":"injured-boy-died-in-pgi","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल युवक की पीजीआई में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घायल युवक की पीजीआई में मौत
Updated Thu, 26 May 2016 05:38 PM IST
विज्ञापन
मृत देहअ
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के साथ लगते डंगोली में पेश आए सड़क हादसे में घायल युवक ने पीजीआई में दम तोड़ दिया है। मृतक युवक की पहचान खुरवाईं निवासी सतीश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रविवार रात डंगोली में एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने सामने से आ रहे टैंपो को टक्कर मार दी थी। जबकि, टैंपो से टकराने के बाद कार सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई थी। हादसे में इनोवा के चालक सतीश कुमार, उसके छोटे भाई, बरनोह निवासी ऋषि और टैंपो चालक अजनोली निवासी महेंद्र सिंह बुरी तरह घायल हो गए थे। घायलों में से सतीश और ऋषि को पीजीआई रेफर कर दिया गया था। लेकिन, सतीश की हालत में सुधार न होने के चलते बुधवार रात पीजीआई में दम तोड़ दिया। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन