{"_id":"56ee97f34f1c1bcc26f14e0c","slug":"illigal-wood-recoverd-from-jeep","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर की लकड़ी से लदा ट्राला पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खैर की लकड़ी से लदा ट्राला पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Sun, 20 Mar 2016 06:00 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत तनोह के गांव डढियार में खैर के मोच्छों से लदा एक ट्राला पकड़ा है। इसमें से खैर के 21 मोच्छे बरामद किए गए हैं। वन विभाग ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात ग्रामीणों ने खैर तस्करी की सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन
इस पर बीट गार्ड ठाकुर दास ने नाकेबंदी कर ग्रामीणों की मदद से एक ट्राले को रोका। इसमें अवैध तरीके से 21 मोच्छे खैर के बरामद किए गए। जब गार्ड ने खैर के मोच्छों के बारे में चालक से दस्तावेज मांगे तो वह कोई उचित जवाब नहीं दे पाया। इसी दौरान चालक चकमा देकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने खैर के मोच्छों को जब्त कर लठियाणी स्थित कार्यालय में रखा है। इन दिनों खैर के अवैध कटान का धंधा जोरों से चल रहा है। वन काटू बिना किसी के डर से सरकारी जमीन से खैरों को अवैध तरीके से काटकर अन्य क्षेत्रों में ले जाकर बेच रहे हैं। वहीं, खैर की लकड़ी बेच कर लाखों रुपयों की कमाई कर सरकार को चूना भी लगा रहे हैं। गार्ड ठाकुर दास का कहना है कि ग्रामीणों की मदद से डढियार गांव में अवैध रूप से काटे गए खैर के 21 मोच्छे जब्त कर लिए गए हैं। डीएफओ आरके डोगरा ने बताया कि खैरों का अवैध कटान किसी भी कीमत पर सहन नहीं होगा। उन्होंने विभागीय कर्मियों से ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन