{"_id":"570d27da4f1c1b96084a6ae5","slug":"girl-kidnaped-from-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर युवती का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर युवती का अपहरण
ब्यूरो, अमर उजाला नंगल
Updated Tue, 12 Apr 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के निकटवर्ती गांव छुट्टेवाल में घर में घुसकर तेजधार हथियारों से लैस युवकों ने एक युवती का अपहरण कर लिया। वारदात से समूचे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। उधर, युवती की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार युवती की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि सोमवार देर शाम लगभग साढे़ सात बजे वह और उसकी बेटी घर में बैठी थीं। विक्का निवासी गांव प्लासी व राम निवासी बेलाध्यानी अपने एक अन्य साथी के साथ तेजधार हथियारों सहित उसके घर में घुसे। युवक उसकी बेटी को एक गाड़ी में जबरन अपहरण करके ले गए।
विज्ञापन
उधर, नंगल थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ धारा 365 व 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन