फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   fraud the name off the gold loan in una.

गोल्ड लोन के नाम पर लाखों की ठगी

Wed, 04 Jan 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना।
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना। Updated Wed, 04 Jan 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
fraud the name off the gold loan in una.
fraud - फोटो : demo pic

 गोल्ड लोन के नाम पर एक युवक के साथ निजी फाइनांस कंपनी द्वारा धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने घटना के संबंध में एसपी ऊना अनुपम शर्मा को शिकायत सौंपी है।

विज्ञापन


वहीं एसपी अनुपम शर्मा ने शिकायत को ऊना थाना प्रभारी को मार्क कर मामले की जांच करने के निर्देश जारी किए हैं। ऊना निवासी पीड़ित युवक अजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने हमीरपुर रोड स्थित निजी फाइनांस कंपनी के प्रबंधन ने हेराफेरी कर उसके लाखों के सोने के जेवरात गायब कर दिए हैं।
विज्ञापन


अजय ने बताया कि उसने 31 मार्च से 18 अगस्त 2016 तक अलग-अलग ऋण खातों के तहत कुल 389.30 ग्राम सोना गिरवी रखकर इनके बदले में 7 लाख 64 हजार 835 रुपये का लोन लिया था। वह समय-समय पर ऋण खातों में ब्याज और कुछ राशि भी जमा करवाता रहा। किसी कारणवश वह तीन-चार महीने ब्याज जमा नहीं करवा पाया। दिसंबर 2016 में में उसे कंपनी से फोन आया कि आप के खाते में ब्याज जमा होना है और ये खाता रिन्यू भी होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह 30 दिसंबर 2016 को कंपनी कार्यालय में पहुंचा तो उसे पता चला कि उसका खाता ब्याज समय पर जमा न होने के कारण कंपनी की ओर से जब्त कर लिया जाएगा और इसे रिन्यू करवा लें। जिस पर उसने अपने बाकी ऋण खातों के बारे में पूछा तो ब्रांच मैनेजर ने कहा कि आपका यहां पर कोई अन्य ऋण खाता शेष नहीं है।

जो 11 ऋण खाते थे वह बंद हो चुके हैं। इन खातों में अलग-अलग समय में 5 लाख 23 हजार 269 रुपये जमा करवाकर 330.50 ग्राम सोने के गहने उनके ऑफिस मैनेजर की मौजूदगी में रिहा कर दिए गए हैं।

पीड़ित युवक का आरोप है कि उसने ऋण खातों में पैसा जमा ही नहीं करवाया और न ही गहने रिहा करवाए हैं। इसके बाद जब उसने मैनेजर से लोन से संबधित दस्तावेज और गहने रिहा करवाने वाले व्यक्ति के बारे में पूछा तो उन्होंने जानकारी देने से मना कर दिया।


इसके बाद ऑफिस के कर्मचारी मामले के बारे में जानकारी व दस्तावेज देने में आनाकानी कर रहे हैं। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि कंपनी प्रबंधन की मिलीभगत से उसके जाली हस्ताक्षर करवाकर उसके आभूषण रिहा करवाए गए।  उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच एसएचओ सदर को सौंप दी गई है। जल्द ही मामले की पटाक्षेप होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed