{"_id":"5863f7de4f1c1b5b26eec839","slug":"four-injured-in-road-accident-in-amb","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहरी खाई में गिरी कार, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गहरी खाई में गिरी कार, चार घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, अंब (ऊना)।
Updated Wed, 28 Dec 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल के सिकरां दा परोह के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इससे चार लोग घायल हो गए। हादसे दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बुधवार को चार लोग कार में चंडीगढ़ से पालमपुर जा रहे थे। इस दौरान सिकरां दा परोह के पास तीखे मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इससे कार में सवार वरुण चौहान निवासी पंचकूला, पुनीत शर्मा चंडीगढ़, करण मीणा जयपुर और रजत शर्मा निवासी नूरपुर को चोटें आईं हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पुनीत और करण को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उधर, अंब के डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन