{"_id":"6498f269d5cbce0f89b54d20f98c4b82","slug":"five-months-foetus-found-at-fru-hospital-daulatpur-chok-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय में पांच माह का भ्रूण मिलने से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौचालय में पांच माह का भ्रूण मिलने से हड़कंप
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना, दौलतपुर चौक
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत दौलतपुर चौक के एफआरयू अस्पताल के शौचालय से भ्रूण मिलने से अस्पताल में हड़कंप मच गया है। भ्रूण करीब पांच महीने का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही गगरेट के एसएचओ गौरव भारद्वाज ने अस्पताल पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने लगभग तीन घंटे तक अस्पताल का रिकार्ड खंगाला। वहीं, अस्पताल में तैनात चिकित्सकों एवं स्टाफ सदस्यों से भी पूछताछ की गई। भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, भ्रूण के खून के सैंपल भी लिए गए हैं। बहुत जल्द इन सैंपल की डीएनए जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम जब सफाई कर्मचारी अस्पताल के वार्ड के साथ फीमेल टायलेट में सफाई कर रही थी कि शौचालय को ब्लॉक देखा। कर्मचारी ने हाथ डालकर जब ब्लॉकेज खोलने की कोशिश की तो उसके हाथ में भ्रूण आ गया। इसे देख कर्मचारी के होश उड़ गए। इसकी सूचना फौरन एमओ इंचार्ज डॉ. नीनू नरूला को दी। मामला बेहद ही संवेदनशील होने की वजह से इसकी सूचना एमओ इंचार्ज ने उच्चाधिकारियों और पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया। वहीं, भ्रूण को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही, अस्पताल के रिकॉर्ड को भी कब्जे ले लिया गया है ताकि पता लगाया जा सके कि वार्ड के टायलेट में भ्रूण किसने छोड़ा।
इसके अलावा पुलिस अस्तपताल में तैनात चिकित्सकों एवं स्टाफ के बयान भी कलमबद्ध किए हैं। अस्पताल एमओ इंचार्ज डॉ. नीनू नरूला ने बताया कि शुरूआती जांच में यह लड़के का भ्रूण लगता है। इसकी उम्र करीब पांच माह तक हो सकती है।
रिकार्ड कब्जे में लिया : डीएसपी
अंब के डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने कहा कि पुलिस ने भ्रूण और अस्पताल का रिकॉर्ड कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। भ्रूण अस्पताल के टायलेट में कैसे पहुंचा और साथ ही रोगियों से संबंधित रिकॉर्ड की जांच भी की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 318 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, संबंधित भ्रूण को आगामी जांच के लिए आरएफएसएल लैब मेें भेजने का निर्णय लिया है।