{"_id":"5817445e4f1c1bb9314359da","slug":"five-got-injured-in-qurelling","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गुटों में खूनी संघर्ष, पांच लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो गुटों में खूनी संघर्ष, पांच लहूलुहान
ब्यूरो/अमर उजाला/संतोषगढ़
Updated Mon, 31 Oct 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली की रात संतोषगढ़ नगर के मेन बाजार में देर रात डीजे की धुनों पर नाच रहे युवकों के दो गुटों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। वारदात के दौरान दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर खूब लाठियां और ईंटें बरसाईं। इसमें आधा दर्जन से अधिक युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गए। एक की हालत गंभीर बताई जा ही है। रात के समय हुई वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है। घायल युवकों को ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर में बढ़ रही मारपीट की वारदातों से क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक संतोषगढ़ नगर के मेन बाजार में डीजे पर नाच कर कई युवक दिवाली का त्योहार मना रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों में कहासुनी हो गई। इस पर एक युवक ने दूसरे युवक के सिर पर ईंट मार दी। इससे माहौल गर्मा गया और देखते ही देखते दोनों गुटों की ओर से करीब एक दर्जन से अधिक युवकों ने एक-दूसरे पर लाठियां और ईंटें बरसानी शुरू कर दीं। इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
वारदात में पांच युवकों को गंभीर रूप से चोटें आई हैं। घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मारपीट में घायल युवकों की पहचान हरि कृष्ण, गगन दीप, सदांशु, राजन, सौरभ निवासी संतोषगढ़ के रूप में हुई है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मारपीट के मामले में आरोपी युवकों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत क्रॉस केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन