{"_id":"58581eb34f1c1b1f64e39458","slug":"fire-in-house-in-amb-una-property-distroy","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगजनी में मकान राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आगजनी में मकान राख
ब्यूरो/ अमर उजाला, अंब (ऊना)।
Updated Mon, 19 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
house fire
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब में आगजनी की घटना में खड़पोश मकान जलकर राख हो गया। आग की घटना में घर के अंदर रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अंब में सपन कुमार के खड़पोश मकान में रविवार रात को अचानक ही आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
जिससे सारा मकान आग की भेंट चढ़ गया। आग इतनी प्रचंड थी कि घर के लोगों को कोई भी सामान निकालने का मौका नहीं मिल पाया। घर के सदस्यों को जान बचाकर बाहर भागना पड़ा। इस दौरान सपन कुमार की बाजू जल गई, जबकि उसकी पत्नी के सिर पर चोटें आई हैं। मौके पर तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। परंतु तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन
आग में फ्रिज, कूलर और अन्य घरेलू सामान भी जल गया। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के चलते लगी। अंब के उपप्रधान धमेंद्र कुमार ने बताया कि परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
सदस्यों के पास कपड़ों के अलावा कुछ नहीं बचा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि प्रदान कर राहत प्रदान की जाए। उधर, अंब थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।