फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   fire in cow shed and property of lakhs destroyed

गौशाला में भड़की आग से लाखों का नुकसान

Sat, 10 Dec 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो अमर, उजाला, ऊना।
ब्यूरो अमर, उजाला, ऊना। Updated Sat, 10 Dec 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
fire in cow shed and property of lakhs destroyed
प्लास्टिक के गोदाम में आग लगी। - फोटो : amarujala

विज्ञापन

दौलतपुर चौक(ऊना)। क्षेत्र के डेरा पंडित हरी शाह जी दरबार अंबोआ की गौशाला में आग लगने से लाखों की संपत्ति आग की भेंट चढ़ गई है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।

 जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह अंबोआ की गऊशाला में अचानक ही छत से धुंआ निकलने लगा। धुंआ उठता देख गौसेवक ने शोर मचाया और जानकारी गद्दीनशीन बाबा राकेश शाह सहित अन्य सेवकों को दी। इसी बीच आग की लपटें उठनी शुरू हो गई। आग की सूचना मिलते ही हनी राजा, राजेश शाह, देवेन शर्मा सहित काफी संख्या गौभक्त मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का कार्य शुरू किया लेकिन आग की बढ़ती लपटों ने अंदर रखी 15 हजार गट्ठे को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटे उठनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


भयंकर और बेकाबू आग देखकर गऊसेवकों ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया और साथ लगती आबादी को जलने से बचाया।  आग में 15 हजार गट्ठे, एक जनरेटर मशीन, घास मशीन व टीन की चादर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। गौसेवकों की सुझबूझ से निचली मंजिल में बंधी सैकड़ों गऊओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गद्दीनशीन बाबा राकेश शाह ने बताया कि गऊशाला में आग से लगभग 15 लाख का नुकसान हुआ है। पुलिस टीम ने भी घटना स्थल का जायजा लिया है। डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed