{"_id":"57ee6bec4f1c1b792757588a","slug":"fire-in-car-driver-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में भड़की आग, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में भड़की आग, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Fri, 30 Sep 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
कार को लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरोली क्षेत्र के तहत वनखंडी में एक कार में आग भड़क गई। इससे कार चालक की जिंदा झुलसने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पंजाब के जालंधर मकसूदां के आनंदनगर निवासी 31 वर्षीय चंदन कुमार के रूप में की गई है।
विज्ञापन
मृतक अपनी कार में ऊना से होशियारपुर की ओर जा रहा था कि इसी दौरान हादसा हो गया। हालांकि, अभी तक यह खुलासा नहीं हो सका है कि कार को आग कैसे लगी। पुलिस को मौके पर से पूरी तरह जल चुकी ऑल्टो कार और मृतक का अस्थि पिंजर ही बरामद हो सका है। पुलिस ने बरामद पिंजर को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मामले के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चंदन कुमार वीरवार रात अपनी कार में ऊना से होशियारपुर की ओर जा रहा था कि इसी दौरान बनखंडी में उसकी कार में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान कार सेंटर लॉक होने के कारण न तो चंदन दरवाजा खोल सका और न ही वह शीशे को डाउन कर बाहर आ सका। इससे उसकी कार में ही जिंदा झुलसने से मौत हो गई। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन