{"_id":"5859692c4f1c1bf248e395f6","slug":"fire-case-six-huts-distroy-in-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगजनी में प्रवासियों की छह झुग्गियां स्वाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आगजनी में प्रवासियों की छह झुग्गियां स्वाह
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना।
Updated Tue, 20 Dec 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
FIRE SHIMLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव धमांदरी में आगजनी में प्रवासी मजदूरों की छह झुग्गियां जलकर राख हो गई। आगजनी में लगभग एक लाख रुपये का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच आगजनी पर काबू पाया। लेकिन तब तक सब कुछ राख हो चुका था। वहीं आग लगने के कारणों का अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर अचानक प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और झुग्गियां धू-धूकर जलने लगी। भीषण आग की लपटे देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
लोगों ने फौरन दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। विभाग की टीम में लीडिंग फायरमैन भूषण लाल, फायरमैन मनोहर सिंह, गृह रक्षक सतपाल एवं चालक धर्मवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
घटना के दौरान प्रवासी मजदूर अपने कार्य क्षेत्रों में गए हुए थे। आगजनी में मजदूरों का सब कुछ आग की भेंट चढ़ गया। उधर दमकल विभाग के प्रभारी सरवण कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। घटना में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।