{"_id":"eb4672ae8f0592066631fc22caaaabba","slug":"fire-broke-out-at-lalsingi-4-sheds-burnt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालसिंगी में आगजनी, चार झुग्गियां राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लालसिंगी में आगजनी, चार झुग्गियां राख
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना
Updated Fri, 20 Nov 2015 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के समीपवर्ती लालसिंगी में शुक्रवार को हुई आगजनी में प्रवासी श्रमिकों की चार झुग्गियां जल गईं। वहीं, क्षेत्र के गांव बसाल में घास का कुन्नू आग की भेंट चढ़ गया। घटनाओं में करीब 60 हजार रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने साथ लगती गई झुग्गियों को जलने से बचा लिया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर लालसिंगी में रह रहे उत्तर प्रदेश निवासी प्रवासी श्रमिकों सतीश, जानकी, मुन्नी एवं प्रेम शंकर की झुग्गियां आग की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
घटना के समय पीड़ित काम पर गए हुए थे। स्थानीय लोगों ने फौरन दमकल विभाग को फोन कर मामले की सूचना दी। इसके चलते मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना में प्रवासी श्रमिकों का करीब 40 हजार रुपये का नुकसान आंका गया है। उधर, अप्पर बसाल में अज्ञात कारणों से लगी आग में स्थानीय निवासी सोमनाथ का घास का कुन्नू और इमारती लकड़ी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
घटना में सोमनाथ का करीब 20 हजार रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों घटनाओं के संबंध में मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।