{"_id":"570d28b74f1c1b60094a6ab8","slug":"fir-on-wife-and-mather-in-law-and-father-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"दामाद की आत्महत्या पर पत्नी और सास-ससुर पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दामाद की आत्महत्या पर पत्नी और सास-ससुर पर मामला दर्ज
ब्यूरो, अमर उजाला ऊना।
Updated Tue, 12 Apr 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंदपुर जयचंद स्थित अपने सुसराल में एक व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक के पिता तीर्थराम की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मृतक के पिता तीर्थ राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने पुत्र लक्ष्मण दास की शादी करीब आठ साल पहले गोंदपुर जयचंद निवासी लड़की से की थी।
विज्ञापन
शादी के बाद बहू और मायके पक्ष के लोगों ने लक्ष्मण दास को तंग करना शुरू कर दिया। लक्ष्मण दास पर माता-पिता से अलग रहने का दबाव बना रहे थे। इसी के चलते उनकी बहू भी ज्यादातर समय अपने मायके में ही रहती थी। उनका बेटा इससे काफी तनाव में था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल को उनकी बहू के माता-पिता और चार अन्य लोग जनकौर स्थित उनके घर आए। बहू और बच्चों को अपने साथ गोंदपुर जयचंद ले गए। इसके बाद सोमवार सुबह उनके बेटे लक्ष्मण दास ने इसी परेशानी में गोंदपुर जयचंद स्थित अपने ससुराल के गांव जाकर आत्महत्या कर ली।
एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतक की पत्नी और सास-ससुर के खिलाफ धारा 306 व 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।