{"_id":"57360ca34f1c1bbc6b919b18","slug":"fight-for-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए मारपीट, महिला घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी के लिए मारपीट, महिला घायल
ब्यूरो/अमर उजाला/टाहलीवाल
Updated Fri, 13 May 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के बाथड़ी में भीषण गर्मी में पानी को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में प्रवासी महिला को चोटें भी पहुंची हैं, जिसे उपचार के लिए हरोली अस्पताल में पहुंचाया गया है। यहां जहां पीड़िता का उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिरोमणी निवासी बाथड़ी अपने घर के नजदीक ही पानी भर रही थी कि तभी अचानक गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके साथ कथित तौर पर गालीगलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर तैश में आकर व्यक्ति ने महिला से मारपीट करनी शुरू कर दी है, जिससे मामला गर्मा गया और देखते ही देखते मौके पर दोनों पक्षों के लोग भी लड़ाई में कूद गए। हालांकि, मामले को गर्माता देख स्थानीय लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। इसके बाद लोगों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों को अलग-अलग किया गया। मारपीट में महिला को चोटें पहुंची हैं, जिसको उपचार के लिए हरोली अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां महिला को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन