{"_id":"5837180d4f1c1b282413cbdb","slug":"driver-found-dead-in-scorpio","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप में मिला चालक का शव, सनसनी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीप में मिला चालक का शव, सनसनी
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Thu, 24 Nov 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव में एक व्यक्ति स्कॉर्पियो गाड़ी में मृत मिला है। मृतक की पहचान बडैहर निवासी मोहन लाल (36) के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, अभी मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है। मृतक पेशे से चालक था। जानकारी के मुताबिक बडैहर निवासी मोहन लाल बुधवार शाम बरनोह से कोटलाकलां में बारात लेकर आया था। इस दौरान रात को वह गाड़ी में ही सो गया। सुबह बारात की विदाई के दौरान वर पक्ष के लोगों ने उसे जगाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने गाड़ी का एक शीशा तोड़ा।
विज्ञापन
गाड़ी खोलने के बाद जब लोगों ने उसे देखा तो उनके होश उड़ गए। मोहन लाल गाड़ी में ही मृत पड़ा था। लोगों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना के संबंध में केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम को अस्पताल भेजा। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन