फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   doubt of murder

परिजनों ने बेटे की हत्या का जताया शक

Fri, 10 Mar 2017 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Fri, 10 Mar 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
doubt of murder
demo pic - फोटो : अमर उजाला

मवा कोहलां के जंगल में संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटके मिले युवक के शव मामले में परिजनों ने बेटे की हत्या का शक जताया है। मामले के संदर्भ में शुक्रवार को मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल एसपी अनुपम शर्मा से मिला।

विज्ञापन


उन्होंने ज्ञापन सौंपकर ससुराल पक्ष पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता देवराज ने आरोप लगाया कि उसके बेटे रविंद्र कुमार ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या हुई है। उन्होंने कहा कि थाना गगरेट में शिकायत देने के बावजूद आज दिन तक उक्त मामले में संलिप्त आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित देवराज निवासी पतेहड़ अंब ने बताया कि वह और उसका बेटा रविंद्र कुमार लुधियाना में मजदूरी करते थे। 17 जुलाई 2007 को पुत्र रविंद्र कुमार की शादी मवा कोहलां में हुई थी और शादी के कुछ ही समय बाद पुत्रवधू ने परिवार के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


कई बार पुत्रवधू मारपीट पर उतारू हो जाती थी। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके बेटे से मारपीट भी की थी। पीड़ित पिता देवराज ने बताया कि 5 फरवरी को अपनी साली की शादी में जाने की जिद्द ठान ली और वह कुछ दिन पहले 29 जनवरी को अपने ससुराल चला गया। 19 फरवरी को रविंद्र के ससुराल पक्ष के एक रिश्तेदार ने फोन पर सूचित किया कि रविंद्र की हालत ठीक नहीं है। जब स्वयं अपनी बेटी के साथ मवा कोहलां पहुंचा तो मवा कोहलां के जंगल में रविंद्र का शव लटका हुआ मिला। उन्होंने बताया कि रविंद्र के अंतिम संस्कार के दिन ससुराल पक्ष का एक भी सदस्य नहीं पहुंचा। जबकि, इस बाबत पुलिस थाना गगरेट में शिकायत भी सौंपी थी, लेकिन आज दिन तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस अवसर पर रमेश चंद, अच्छर सिंह, संदीप सैनी, विजय कुमार, किशन चंद, देसराज, सुरजीत, विक्रम जीत, अशोक कुमार, गुरदियाल सिंह, रजत कुमार, अमरजीत, कमल, ब्रह्म दास, सुनील कुमार, रामपाल, साधू राम, गुरनाम सिंह, दीपक शर्मा और परस राम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि मामले के संदर्भ में जल्द कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed