{"_id":"579b92194f1c1b211521e3f0","slug":"dispute-in-college-boys","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने एक-दूसरे पर बरसाए लात घूंसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रों ने एक-दूसरे पर बरसाए लात घूंसे
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Fri, 29 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय पर स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में दो छात्रों में आपस में मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में एक छात्र बुरी तरह घायल हो गया है। कॉलेज प्रशासन को मामले का पता चलते ही कॉलेज प्राचार्य स्वयं घटना स्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों छात्र वहां से फरार होने में सफल रहे। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे प्रोफेसर कॉलोनी के समीप दो छात्रों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों छात्रों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसों की बरसात कर दी, जिससे मामला गर्मा गया।
विज्ञापन
वहीं, मारपीट होती देख स्थानीय कॉलेज के छात्रों का जमघट लग गया। लेकिन, किसी भी छात्र ने बीच-बचाव करना मुनासिब नहीं समझा और मारपीट का लुत्फ उठाते रहे। मामले की सूचना कॉलेज प्रशासन को दी गई। इस पर कॉलेज प्राचार्य डा. एसके चावला सहित अन्य प्रोफेसर भी मौके पर पहुंचे, जिनको देख दोनों छात्र वहां से भाग खड़े हुए। मारपीट की घटना में एक छात्र को चोटें पहुंची हैं। उधर, कालेज प्राचार्य डॉ. एसके चावला ने बताया कि महाविद्यालय में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन