{"_id":"58a8571b4f1c1bd257d861f4","slug":"deadbody-recover-in-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुएं में व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
Updated Sat, 18 Feb 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय पर पुराना होशियारपुर रोड के समीप बने एक कुएं में प्रवासी व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान कालू (40) पुत्र काले राम निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मामले की सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मियों ने शव को बाहर निकाला और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। व्यक्ति की हत्या है या आत्महत्या इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह पुराने होशियापुर रोड पर प्रवासी मजदूरों के बच्चे स्कूल जा रहे थे। बच्चों ने सड़क किनारे कुएं में शव होने की सूचना स्थानीय दुकानदारों सहित परिजनों को दी। जिस पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दमकल विभाग की मदद से शव को बाहर निकाला और प्रवासी मजदूरों से व्यक्ति के बारे में पूछा। जिस पर व्यक्ति की पहचान कालू के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक मजदूरी करता था।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल में भेज दिया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जंाच कर रही है। मामले को लेकर परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद हो पाएगा।