{"_id":"586d30014f1c1b005215a273","slug":"deadbody-found-in-una-mehatpur-police-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध अवस्था में युवा का शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध अवस्था में युवा का शव मिलने से सनसनी
ब्यूरो/ अमर उजाला, मैहतपुर (ऊना)।
Updated Wed, 04 Jan 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
deadbody
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस चौकी मैहतपुर के समीप स्थित शराब के ठेके के बाहर संदिग्ध अवस्था में 35 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान बडेहर निवासी मोहित के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामले की छानबीन शुरू कर दी है। व्यक्ति की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह पुलिस चौकी मैहतपुर के सामने स्थित शराब के ठेके के समीप एक युवक का शव बरामद हुआ। स्थानीय दुकानदारों ने इसकी सूचना फौरन पुलिस चौकी मैहतपुर को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पहचान के लिए दुकानदारों से पूछताछ की।
विज्ञापन
पूछताछ करने पर मृतक की पहचान मोहित कुमार के रूप में हुई। युवक की मौत किन कारणों के चलते हुई इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भेज दिया है। वहीं मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन