{"_id":"5790c1574f1c1b1a7fc4c903","slug":"dead-body-found-hanging-wth-gas-pipe","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस पाइप से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस पाइप से लटका मिला युवक का शव
ब्यूरो/अमर उजाला/चिंतपूर्णी
Updated Thu, 21 Jul 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
रसोी गैस की पाइप से लटका शव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिंतपूर्णी पुराने बस अड्डे के पास एक युवक का शव गैस की पाइप के साथ लटकता हुआ मिला। आरंभिक जांच में मामला सुसाइड का माना जा रहा है। हालांकि, मौके पर पहुंची देहरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान राजेश कुमार (35) निवासी अपर परागपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक युवक पिछले पंद्रह साल से चिंतपूर्णी में गैस चूल्हों की मरम्मत का काम करता था। उसने चिंतपूर्णी के पुराने बस स्टैंड के पास दुकान खोली हुई थी। मृतक का भाई योगेश भी चिंतपूर्णी में ही किसी की गाड़ी चलाता है और दोनों भाई एक साथ रहते थे। योगेश ने बताया कि बुधवार सुबह दोनों ने करीब नौ बजे एक साथ चाय पी। उसके बाद वह गाड़ी लेकर सवारियां छोड़ने जालंधर चला गया। जबकि, राजेश ने रोजाना की तरह अपनी दुकान खोल ली।
विज्ञापन
वहीं, आसपास के दुकानदारों ने बताया कि दोपहर साढ़े तीन बजे तक राजेश को बाजार में ही घूमते देखा था। लेकिन, उसके बाद उसे किसी ने नहीं देखा। जबकि, उसकी दुकान भी सारी रात खुली रही। मृतक के भाई ने बताया कि उसने वीरवार सुबह राजेश को कई बार कॉल की, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं मिला। उसकी स्कूटी पुराने बस स्टैंड के पास सड़क किनारे खड़ी मिली। राजेश के पास काम करने वाला लड़का जब साथ बनी सीढ़ियों की तरफ गया तो वहां उसे राजेश फंदे पर झूलता मिला। इसकी सूचना उसने आसपास के दुकानदारों और देहरा पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक युवक विवाहित था और दो बच्चों का पिता था। मृतक के पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि परिवार में ऐसी कोई भी बात नहीं थी, जिससे उनका बेटा आत्महत्या जैसा कदम उठाता। उधर, डीएसपी देहरा रेणू शर्मा ने बताया कि मृतक का शव कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद इसे परिजनों को सौंप दिया है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामले की आगामी छानबीन की जा रही है।