{"_id":"32b80d8588f0ba261030695f30c7f0c7","slug":"crime-hindi-news-1060","type":"story","status":"publish","title_hn":" महिला घर से गायब, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला घर से गायब, मामला दर्ज
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
Updated Wed, 13 Jan 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक के निवासी बलबीर सिंह ने स्थानीय पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी बहू अचानक घर से गायब हो गई है।
बलबीर सिंह के अनुसार उसके बेटे अनिल कुमार की शादी 13 अगस्त 2014 को ज्वाल में हुई थी। उसकी बहू घर में हमेशा मनमुटाव रखती थी। कई बार घर की छत से छलांग लगाने की धमकी देती थी। उन्होंने बताया कि काफी समझाया, लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद उनकी बहू एक माह की दूधमुंही बच्ची को घर में छोड़ बिना बताए कहीं चली गई। इससे बच्ची सहित सभी परेशान हैं। उसे हर जगह ढूंढा, लेकिन बहू का कहीं सुराग नहीं लगा। उन्होंने पुलिस को इस बाबत सहयोग की मांग की है।
उधर, डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने बलवीर सिंह की शिकायत दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।