फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Churaposat recovered from car

कार से 64 किग्रा चूरा पोस्त बरामद

Tue, 24 May 2016 07:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/संतोषगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/संतोषगढ़ Updated Tue, 24 May 2016 07:10 PM IST
विज्ञापन
Churaposat recovered from car
क्राइम

क्षेत्र के निकटवर्ती गांव छतरपुर ढाडा में पुलिस ने आईटीआई के पास सोमवार देर रात नाकेबंदी के दौरान एक कार में रखी 64 किलो ग्राम चूरा पोस्त बरामद की। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि कार सवार चूरा पोस्त की खेप को हरोली विस क्षेत्र के सिंगा ले जा रहा था। आरोपी चालक की पहचान रणवीर निवासी सिंगा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ द्रव्य अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात संतोषगढ़ पुलिस ने आईटीआई के पास नाकेबंदी के दौरान मैहतपुर की ओर से आ रही एक कार चेकिंग के लिए रोकी। कार की तलाशी लेने पर कार की डिक्की में रखी दो बोरी वजनदार प्लास्टिक की बरामद हुईं। दोनों बोरियों को खोलकर चेक करने पर उनमें 64 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि आरोपी कार चालक रणवीर सिंह के खिलाफ धारा 15 आबकारी एवं मादक पदार्थ द्रव्य अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, कार को चूरा पोस्त सहित कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed