{"_id":"57bb43874f1c1b7f59d4edd5","slug":"charas-recovered-from-dhaba-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबे से चरस व नशीले कैप्सूल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाबे से चरस व नशीले कैप्सूल बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : MID DAY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरा पुलिस ने चिंतपूर्णी में नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए सोमवार को रेड मारकर चिंतपूर्णी स्थित एक ढाबे में दबिश दी। पुलिस ने इस दौरान ढाबे से 183 प्रतिबंधित कैप्सूल व 12 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस की इस छापेमारी से चिंतपूर्णी-अस्पताल रोड पर लोगों का जमघट लग गया। नशे के सौदागरों में भी हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी सुरेश कुमार निवासी धर्मसाल महंता को हिरासत में ले लिया है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले की पुष्टि करते हुए देहरा डीएसपी रेनू शर्मा ने बताया कि पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। गौर रहे कि पिछले एक माह में डीएसपी रेनू शर्मा ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ा हुआ है।
विज्ञापन