फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   case registered against three Barier employees

मारपीट मामले में तीन बैरियर कर्मियों के खिलाफ केस

Sun, 16 Apr 2017 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मैहतपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मैहतपुर। Updated Sun, 16 Apr 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
case registered against three Barier employees
police Demo pic - फोटो : google

प्रदेश के प्रवेश द्वार मैहतपुर टोल टैक्स बैरियर पर पर्ची को लेकर हुई मारपीट के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन बैरियर कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इन्हें पूछताछ के लिए पुलिस थाना में तलब किया गया है। पीड़ित लोअर देहलां निवासी रमन कुमार ने बैरियर पर सेवाएं दे रहे तीन कर्मचारियों के खिलाफ उस पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों को पुलिस थाना में तलब कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रमन कुमार ने बताया कि शनिवार रात को परिवार संग गाड़ी में सवार होकर नंगल से वापस घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


मैहतपुर टोल टैक्स बैरियर पर कर्मी ने पर्ची कटवाने की बात कही। उन्होंने बताया कि गाड़ी का शुरू से ही परमिट बना हुआ है और अवधि खत्म होने के बाद नया परमिट बनाने के लिए प्रक्रिया जारी है। इतनी बात सुनते ही बैरियर कर्मी ने गाड़ी के पीछे डंडे मारने शुरू कर दिए। जब गाड़ी साइड कर डंडे मारने का कारण जाना, तो बैरियर पर तैनात कर्मियों ने पीटना शुरू कर दिया। गाड़ी में सवार पारिवारिक सदस्यों ने भी बीच बचाव किया, लेकिन उन पर भी कर्मी मारपीट करने के लिए उतारू हो गए। इस मारपीट में रमन कुमार, भाई रणवीर एवं भतीजे प्रणव को चोटें पहुंचीं। माहौल को बिगड़ता देख सैकड़ों लोग बैरियर पर एकत्रित हो गए, जिससे चंडीगढ़-धर्मशाला मार्ग पर जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस ने मारपीट में घायल तीनों का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मेडिकल और उपचार करवाया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन बैरियर कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed