{"_id":"57c050c04f1c1b037cd4f147","slug":"case-against-industry","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंक ब्लास्ट मामले में उद्योग प्रबंधन पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैंक ब्लास्ट मामले में उद्योग प्रबंधन पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Fri, 26 Aug 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
इंडस्ट्री
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल हरोली के औद्योगिक क्षेत्र बाथड़ी में एक केमिकल उद्योग में बबलिंग टैंक ब्लास्ट मामले में पुलिस ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद उद्योग में जांच करने पहुंची पुलिस की टीम को देख उद्योग प्रबंधन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पुलिस ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने घायल कामगार के बयान दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह बाथड़ी में एक केमिकल उद्योग में घनश्याम निवासी कानपुर यूपी हाईड्रॉनिक एसिड बबलिंग टैंक के पास तेजाब ट्रांसफर कर टैंक में पानी डाल रहा था कि अचानक टैंक फट गया।
विज्ञापन
टैंक फटने से घनश्याम बुरी तरह झुलस गया, जिसे उपचार के लिए बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में उद्योग प्रबंधन के खिलाफ आईपीसी 285 और 336 के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसपी ने कहा कि मामले में पाए गए दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन