{"_id":"58220bb44f1c1bf67eb38d64","slug":"car-owner-arrested-in-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक के आधार पर कार मालिक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शक के आधार पर कार मालिक गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, हरोली/ऊना।
Updated Tue, 08 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनखंडी के समीप बहुचर्चित बर्निंग कार मामले में हत्या का केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी जालंधर निवासी चंदन को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी तक कार में जलने वाले व्यक्ति की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
गौर रहे कि 29 सितंबर को पुलिस को बनखंडी में एक कार जली हुई हालत में मिली थी। इसमें एक शव भी बरामद हुआ था। प्रथम जांच में इसकी शिनाख्त जालंधर निवासी चंदन कुमार के रूप में की गई थी। पुलिस अभी इस मामले की पड़ताल में जुटी हुई थी कि घटना ने एक नया मोड़ ले लिया। इस घटना के कुछ ही दिनों बाद चंदन कुमार पुलिस के सामने पेश हो गया और उसने दावा किया कि उसे कुछ अज्ञात लोग बनखंडी से अपहरण करके ले गए थे।
विज्ञापन
परिजनों और चंदन के बयान पर पुलिस ने नए सिरे से मामले की जांच शुरू की। लेकिन, बड़ा सवाल यह था कि अगर हादसे में कथित तौर पर मारा गया व्यक्ति चंदन कुमार नहीं था, तो कार में किसका शव था। मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने सोमवार देर शाम हत्या का मामला दर्ज कर लिया। वहीं, शक और मेडिकल परीक्षण के आधार पर पुलिस ने कार मालिक चंदन को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। डीएसपी हरोली अमित शर्मा ने बताया कि शक के आधार पर आरोपी कार मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन