{"_id":"5863f9304f1c1b7675eec87a","slug":"bus-hit-old-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, ऊना।
Updated Wed, 28 Dec 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल अंब के गांव पक्का परोह में मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसे में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पालमपुर से दिल्ली जा रही एचआरटीसी की बस ने पक्का परोह में सड़क पर खड़ी एक महिला को टक्कर मार दी। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मृतक महिला की पहचान डोलमा शेरिंग (75) निवासी जोगिंद्रनगर जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मृतक महिला डोलमा शेरिंग पक्का परोह में सड़क के किनारे खड़ी थी। पालमपुर से दिल्ली जा रही एचआरटीसी की बस ने उसे टक्कर मार दी। इससे डोलमा शेरिंग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।