फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   bus hit child, injured

निजी बस की चपेट में आने से बच्ची घायल

Fri, 31 Mar 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, भरवाईं (ऊना)।
ब्यूरो, अमर उजाला, भरवाईं (ऊना)। Updated Fri, 31 Mar 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में मंदिर रोड पर सड़क हादसे में 12 वर्षीय बच्ची घायल हो गई। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। श्रद्धालु परिवार हरियाणा के गुड़गांव से माता के दर्शनों के लिए आया हुआ था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर हरियाणा का एक श्रद्धालु परिवार मंदिर रोड पर मां के दर्शनों के लिए जा रहा था। एक निजी बस ने पैदल जा रही बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद चालक ने अपनी गाड़ी से बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। बच्ची की टांग पर चोटें आई हैं। सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी के डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि बच्ची को प्राथमिक उपचार दिया गया है। 
विज्ञापन


वहीं, मेला अधिकारी एसडीएम अंब सुनील वर्मा ने बताया कि गाड़ी चालक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा बैरियर से लेकर मंदिर भवन तक मंदिर मार्ग को नो ट्रैफिक एरिया घोषित किया हुआ है। बावजूद इसके रोजाना सैकड़ों निजी गाड़ियां धड़ल्ले से बिना किसी रोक टोक सवारियां ढो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed