{"_id":"5873c4404f1c1b1829ba8e30","slug":"bus-car-clash-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-कार में टक्कर, एक गंभीर घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस-कार में टक्कर, एक गंभीर घायल
अमर उजाला नंगल।
Updated Mon, 09 Jan 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
षेत्र के निकटवर्ती गांव अजौली में नंगल-श्रीआनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर सोमवार को पंजाब रोडवेज बस और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चालक युवक को चोटें आई हैं। घायल को लोगों की सहायता से बीबीएमबी अस्पताल पहुंचाया गया। कार चालक को बीबीएमबी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद नाजुक हालत में फोर्टिस अस्पताल चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया है। घायल युवक की पहचान सुशील कुमार कपिला निवासी जवाहर मार्केट नंगल जिला रोपड़ के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार कार चालक सुशील कुमार श्रीआनंदपुर साहिब से लौट रहा था। अजौली गांव में पंजाब रोडवेज की बस ने एक निजी बस को ओवर टेक करते हुए कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार के परखचे उड़ गए। कार चालक सुशील कपिला को गंभीर चोटें आई हैं। घायल सुशील कुमार को प्राथमिक उपचार देने के बाद चंडीगढ़ रेफर दिया गया है। वहीं बस चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया है। उधर, एएसआई सुरिंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।