{"_id":"57dd74324f1c1b9d33d4751b","slug":"buffalo-cattle-destroyed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुशाला गिरने से मलबे में दबी भैंसें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशुशाला गिरने से मलबे में दबी भैंसें
ब्यूरो, अमर उजाला,बंगाणा (ऊना)
Updated Sat, 17 Sep 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल बंगाणा के अरलू खास में एक पशुशाला गिरने से तीन भैंसें मलबे के नीचे दब गईं। हालांकि ग्रामीणों के सहयोग से कुछ ही समय में तीनों भैंसों को जिंदा बाहर निकाल लिया गया। अचानक पशुशाला गिरने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वहीं, पशुशाला की मालिक सीता देवी पत्नी किशन चंद ने गांव के ही दो लोगों पर पशुशाला को जानबूझ कर गिराने का आरोप लगाया है। बंगाणा के थाना प्रभारी प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पशुशाला के गिरने के सही कारणों का पता लगाने में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन