फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   bike accident in una, one injured.

वाहन की टक्कर में बैंक कर्मी घायल

Thu, 23 Feb 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अंब (ऊना)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, अंब (ऊना)। Updated Thu, 23 Feb 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
bike accident in una, one injured.
accident - फोटो : Demo pic

कुठेड़ा खैरला में एक अज्ञात वाहन की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद वाहन सवार मौके से फरार हो गया। घायल पीएनबी की शाखा में कार्यरत है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अंब-हमीरपुर मार्ग पर कुठेड़ा खैरला में बुधवार रात को बाइक सवार राहुल (25) पुत्र रणजीत सिंह निवासी सकरी बिलासपुर तहसील देहरा अपने घर से गगरेट की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस कारण बाइक सवार पक्की नाली के पास तारों में जा गिरा। इससे युवक को गंभीर चोटें आई हैं। उसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना और ऊना से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। घायल व्यक्ति पीएनबी गगरेट शाखा में कार्यरत है। अंब के अतिरिक्त थाना प्रभारी सुभाष पटियाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed