{"_id":"57813f0e4f1c1b4b507fa05e","slug":"bick-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sat, 09 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगरेट-मुबारिकपुर रोड पर स्थित एक निजी होटल के पास वाहन की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिव कुमार निवासी ओयल एवं राज कुमार निवासी मुबारिकपुर शुक्रवार रात बाइक पर मुबारिकपुर से गगरेट की ओर आ रहे थे। इस दौरान एक निजी होटल के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को विपरित दिशा में आकर जोरदार टक्कर दे मारी।
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद से वाहन चालक मौके से फरार चल रहा है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन