फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Bal-Vivah stopped by adminstration

बारात आने से पहले रोक दिया बाल विवाह

Tue, 26 Apr 2016 06:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/दालतपुर चाक
ब्यूरो/अमर उजाला/दालतपुर चाक Updated Tue, 26 Apr 2016 06:42 PM IST
विज्ञापन
Bal-Vivah stopped by adminstration
क्राइम

स्थानीय पुलिस चौकी के तहत एक गांव में बाल विवाह का मामला सामने आया है। मामला एक ऐसी गरीब लड़की का है, जिसकी उम्र साढे़ सत्रह साल है। पिता का साया सिर से उठ जाने के बाद गरीब मां ने उसकी उम्र को ध्यान में न रखते हुए उसकी शादी तय कर दी और सोमवार को बारात भी क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से आनी थी। लेकिन, ऐन वक्त पर प्रशासन को सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए इस बाल विवाह को रुकवाया। जानकारी के मुताबिक मौके पर एसडीएम अंब सुनील वर्मा, डीएसपी अजय राणा, चौकी प्रभारी हरजीत सिंह के अतिरिक्त स्थानीय पंचायत के पदाधिकारी भी पहुंचे।

विज्ञापन


लड़की के बाल विवाह के गंभीर विषय को देखते हुए उसकी जन्म तिथि रिकॉर्ड को अधिकारियों ने जांचा और लड़की के नाबालिग होने पर उसकी शादी को रुकवा दिया। जानकारी के मुताबिक चौकी प्रभारी हरजीत सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ सोमवार रात्रि दो बजे तक लड़की के घर पर डटे रहे, क्योंकि पुलिस को अंदेशा था कि कहीं रात को प्रशासन के आदेशों को नजरअंदाज करते हुए नाबालिग की शादी न कर दी जाए। उधर, चौकी प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस सोमवार रात्रि 2 बजे तक विवाह स्थल पर तैनात रही और शादी न करने के लिए समझाया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह का उक्त मामला प्रथम दृष्टि में अज्ञानतावश लग रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दज कर लिए हैं और जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed