फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Attempted burglary at PNB branch Rakkad colony Una

ऊना पीएनबी की रक्कड़ शाखा में सेंध

Sat, 12 Dec 2015 05:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना Updated Sat, 12 Dec 2015 05:36 PM IST
विज्ञापन
Attempted burglary at PNB branch Rakkad colony Una

जिला मुख्यालय के निकटवर्ती क्षेत्र रक्कड़ कॉलोनी स्थित पीएनबी बैंक की शाखा में शुक्रवार देर रात एक शातिर ने सेंध मारी कर डाली। चोर बैंक की पिछली दीवार में लगी खिड़की के ग्रिल को तोड़कर अंदर घुसा। उसने जैसे ही इलेक्ट्रॉनिक कटर से बैंक की चेस्ट को काटने का प्रयास किया, बैंक में लगा अलार्म बज गया। इससे शातिर घबरा कर मौके पर ही टेबल के नीचे छिप गया।

विज्ञापन


हालांकि, अभी तक यह खुलासा नहीं हो पाया है कि इस वारदात को अंजाम देने वाला शातिर अकेला था या कोई और भी उसके साथ हैं। मौके पर सिक्योरिटी सिस्टम के माध्यम से बैंक मैनेजर को मेसेज चला गया। इसके बाद जल्द पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही डीएसपी कुलविंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने शातिर को बैंक के अंदर ही दबोच लिया। शातिर युवक की पहचान अमरजीत (37) निवासी पंजेटा, थाना पनेड़ी जिला पटियाला के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने युवक से एक बाइक, एक इलेक्ट्रॉनिक कटर और अन्य सामान को कब्जे में लिया है। युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, आरोपी अमरजीत शुक्रवार देर रात रक्कड़ कॉलोनी स्थित पीएनबी बैंक के पास पंजाब नंबर की बाइक में सवार होकर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग डेढ़ बजे आरोपी बैंक की पिछली खिड़की की ग्रिल तोड़ अंदर घुस गया। अलार्म बजने की सूचना मिलते ही बैंक कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक को खोला। बैंक के अंदर तलाशी लेने पर पाया कि शातिर एक केबिन में टेबल के नीचे छुपा बैठा था। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही दबोच दिया। आरोपी से पूछताछ जारी है।


डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अलार्म की सूचना मिलते ही बैंक में पहुंच कर शातिर को दबोच लिया गया। उन्होंने बताया कि वारदात में और कौन  शामिल है, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed