{"_id":"577565124f1c1b615679b503","slug":"attack-with-stones","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर पत्थरों से हमला, लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर पत्थरों से हमला, लहूलुहान
ब्यूरो/अमर उजाला/पंजावर
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
हमला
क्षेत्र के ईसपुर में राशन लेने आए एक युवक पर दो युवकों ने पत्थरों से हमला कर उसे बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। घायल युवक को नाजुक हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है। खूनी वारदात के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। हमलावर पंडोगा गांव के बताए जा रहे हैं, जो मौके से फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ईसपुर निवासी अजमेेर सिंह वीरवार दोपहर डिपो में राशन लेने आया हुआ था। इसी दौरान दो युवकों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ बहसबाजी करनी शुरू कर दी। देखते ही देखते युवकों ने अजमेर पर लात-घूसों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
इसी दौरान तैश में आकर एक युवक ने पत्थरों से हमला कर अजमेर का सिर फोड़ कर उसे लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद मौके पर आसपास के दुकानदारों की भारी भीड़ जुट गई, लेकिन हमलावर दोनों युवक मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायल को ईसपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन