{"_id":"5776aad24f1c1b797179b45c","slug":"attack-on-women-with-weapon","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर दराती से हमला, लहूलुहान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला पर दराती से हमला, लहूलुहान
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
हमला
लकड़ी उठाने के विवाद पर सेरी गांव में महिला को एक व्यक्ति ने दराटी के वार से घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उपमंडल अंब के तहत ग्राम पंचायत हंबोली के सेरी गांव में शुक्रवार दोपहर 12 बजे यह वारदात हुई। महिला ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया कि उसके अपने घर के पास की जमीन पर लकड़ी रखी हुई है। शुक्रवार दोपहर को जब वह घास लेकर घर लौटी तो देखा कि गांव का ही एक व्यक्ति और उनका पुत्र उसकी लकड़ी उठा रहे थे।
उनका कहना था कि लकड़ी जहां रखी गई है, वह उनकी जमीन है। इस पर महिला ने कहा कि अभी उसका पति घर पर नहीं है। वह घर आएगा तो आपस में बातचीत कर लकड़ी उठा लेंगे, लेकिन उक्त आरोपी ने उसके साथ गालीगलौज और धक्का मुक्की शुरू कर दी। कथित रूप से इसके बाद विवाद बढ़ने पर उस व्यक्ति ने महिला की पीठ पर दराती से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि महिला का सिविल अस्पताल अंब में मेडिकल करवाया गया है। पुलिस ने सोमा देवी पत्नी कुलदीप कुमार निवासी सेरी की शिकायत के आधार पर धारा 324, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।