फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   attack on BDC member

बीडीसी सदस्य पर जानलेवा हमला

Fri, 22 Jul 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Fri, 22 Jul 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
attack on BDC member
हमला

 क्षेत्र के मैहतपुर में जमीन विवाद के चलते आधा दर्जन युवकों ने बीडीसी सदस्य पर जानलेवा हमला बोल दिया। घायल बीडीसी सदस्य को ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित बीडीसी सदस्य संजय ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मैहतपुर में दुकान करते हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम जब वह दुकान बंद कर अपने दोस्त की दुकान पर गए तो करीब आधा दर्जन युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। इसी दौरान युवकों ने उनकी बाइक के साथ तोड़फोड़ करने के बाद उनसे मारपीट कर जान से मारने की धमकियां भी दीं। मारपीट में उन्हें चोटें पहुंची हैं। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने बीच-बचाव कर उनको अस्पताल पहुंचाया, जहां पीड़ित का उपचार जारी है। संजय ने बताया कि आरोपी युवक मैहतपुर में ही दुकान करता है और जमीन विवाद के चलते उसके साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed